हाईवे पर शुक्रवार सुबह कार और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
भिंड के रहने वाले रामकुमार श्रीवास गुजरात के साबरमती शहर में ठेकेदारी करते है। वे अपनी मां राजकुमारी, पुत्र विवेक और संतोष, कुसुमा पत्नी संतोष, ईशानी पुत्री संतोष और आदित्य पुत्र संतोष के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए कार से भिंड जा रहे थे। कार में उनके साथ निखिल, जतिन और साहिल भी थे। शिवपरी के सुभाषपुरा के पास रेलवे क्रासिंग पर पानी की बोतलें ले जा रहा मिनी ट्रक अचानक सामने आ गया।
कार के ड्राइवर को संभलने का मौका भी नहीं मिंला और मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार दी थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रामकुमार , राजकुमारी, विवेक, कुसमा और आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतोष और ईशानी ने अस्पताल में इलाज के दौरान तम दोड़ा। ट्रक ड्राइवर दीपक और अन्य बच्चे निखिल, जतिन और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शिवपुरी से ग्वालियर रेफर किया गया हे।
ग्रामीणों के मुताबिक निर्माणाधीन फोरलाइन है क्योंकि सड़क पर कहीं भी संकेतक बोर्ड नहीं लगे है। जिस कारण यहां से निकलने वाले वाहन चालक भटक जाते है। इसी कारण सुबह तेज गति से आ रहे आयशर वाहन ने आर्टिगा में टक्कर मार दी। सुबह दुर्घटनास्थल का दृश्य देखकर वहां निकलने वाले लोगों के होश उड़ गए क्योंकि पूरे मार्ग पर शव और सामान बिखरा पड़ा था।