फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni News: सूने मकान में लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर; डॉग स्क्वॉड और CCTV से जांच तेज

Fri, 30 Jan 2026 04:47 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

छपारा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद कॉलोनी में सूने मकान से अज्ञात चोरों ने करीब 6 लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर चोरी किए। परिवार शादी में गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच, डॉग स्क्वॉड व सीसीटीवी की मदद ली है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामा मस्जिद कॉलोनी के पास एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। चोर घर से करीब 6 लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शादी में गया था परिवार, पीछे से टूटा ताला
जानकारी के अनुसार छपारा निवासी गोलू उर्फ अल्ताफ शेख अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बदमाशों ने मकान का ताला तोड़ा और सीधे अलमारी तक पहुंच गए। वहां रखी नकदी और जेवरात समेटकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-  स्कूलों के बाहर 'इत्र की शीशी' वाले की दहशत, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
विज्ञापन


सुबह लौटने पर खुला राज
सुबह जब परिवार वापस घर लौटा तो दरवाजे का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खाली थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही छपारा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासी चिंतित हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन


जल्द होगा खुलासा 
छपारा थाना प्रभारी खेमेन्द्र जेतवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें