फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिवनी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर रही 3.6 तीव्रता

Wed, 13 Mar 2024 08:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 रही।
विज्ञापन
सिवनी में भूकंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक बार फिर धरती हिली है। यहां बुधवार रात करीब आठ बजकर दो मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए।

विज्ञापन


बता दें कि भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गई और वो अपने घरों से बाहर निकल आए।रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई है। हालांकि, इस भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


जानें क्यों आता है भूकंप
जानकारी के लिए बता दें कि धरती चार परतों से मिलकर बनी हुई है, जिन्हें इनर कोर, आउटर कोर, मैंटल और क्रस्ट और ऊपरी मैंटल कोर नाम से जाना जाता है। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई भाग में बंटी हुई है, जिसे टैकटॉनिक प्लेट्स कहा जाता है। पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें