फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni: शिक्षक के घर में ताला तोड़ पांच लाख के जेवर समेत नकदी ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Wed, 15 Jun 2022 02:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

सिवनी जिले के अरी थाना अंतर्गत धपारा में एक शिक्षक के सूने घर में चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया। अज्ञात नकाबपोश चोरों ने घर का ताला तोड़कर पांच लाख के जेवर और 25 हजार रुपये नकदी पार कर दी।
विज्ञापन
सूने मकान में चोरों का धावा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले के अरी थाना अंतर्गत धपारा में एक शिक्षक के सूने घर में चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया। अज्ञात नकाबपोश चोरों ने घर का ताला तोड़कर पांच लाख के जेवर और 25 हजार रुपये नकदी पार कर दी।बताया जा रहा है कि घर में ताला लगा था, चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, साथ ही आसपास के थानों में सूचना दी गई है।
विज्ञापन


शिक्षक राजदीप भालेकर गंगेरूआ स्कूल में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि घर के सभी लोग बाहर गए थे और घर में ताला लगा था, जब वे लौटे तो उन्हें ताला टूटा मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें