पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला रात 8 बजे अपने घर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास पांच लोग शराब पी रहे थे। नशे में धुत पांच लोगों ने बुजुर्ग महिला को झाड़ियों में ले गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
मध्यप्रदेश के सिंगरौली पुलिस ने 60 वर्षीय एक महिला से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है। यह घटना 15 अगस्त की रात सिंगरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास घटी है। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला रात 8 बजे अपने घर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास पांच लोग शराब पी रहे थे। नशे में धुत पांच लोगों ने बुजुर्ग महिला को झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घटना के बाद महिला तुरंत थाने पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तलाश शुरू की। सोमवार की देर शाम पुलिस ने पांचों आरोपियों को धर दबोचा, इसमें दो आरोपी 18 साल से कम उम्र के हैं।
मध्यप्रदेश में 6 महीनों में 26 हजार से ज्यादा दुष्कर्म के मामले
सिंगरौली में बुजुर्ग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने नशे की हालत में दुष्कर्म किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। प्रदेश में जनवरी 2017 से जून 2021 तक दुष्कर्म के 26,708 मामले सामने आ चुके हैं। सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के 37 मामले और नाबालिग लड़कियों के अपहरण के 27,827 मामले दर्ज किए गए। राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते यह जानकारी दी थी।