फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: डैम पर चल रहे घटिया निर्माण से भड़के चार गांवों के ग्रामीण, निर्माण कार्य बंद करने की उठाई मांग

Sat, 04 May 2024 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore: तकीपुर डैम में घटिया निर्माण से चार गांवों के ग्रामीण भड़क गए। जिसके बाद कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता को सुधारने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। जब इस बात की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को हुई तो सीहोर से तत्काल सामाजिक कार्यकर्ता पंकज शर्मा और स्थानीय जनपद सदस्य प्रतिनिधि जय सिंह भारती मौके पर पहुंचे।  
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े तकीपुर डैम का निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है, जिसको 15 जून से पहले पूर्ण किया जाना है, लेकिन कार्य की धीमी गति और घटिया गुणवत्ता से आक्रोशित होकर पिपलिया मीरा, शेरपुर, तकीपुर और चंदेरी के ग्रामीण डैम निर्माण स्थल पर पहुंच गए और कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता को सुधारने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन


जब इस बात की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को हुई तो सीहोर से तत्काल सामाजिक कार्यकर्ता पंकज शर्मा और स्थानीय जनपद सदस्य प्रतिनिधि जय सिंह भारती मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए डैम के कार्य में तेजी लाए जाने तथा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल बंद कर तुरंत अच्छी निर्माण सामग्री के साथ उनकी गुणवत्ता पूर्ण निर्माण की मांगों का समर्थन किया।

पंकज शर्मा और जय सिंह भारती ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वे हर तरह से उनके साथ हैं और किसी भी हाल में डैम में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि इस डैम में चार से पांच गांव की नदियों का पानी आता है और अब बरसात आने को है, इसलिए निर्माण की गुणवत्ता के साथ ही तेजी से काम होना भी जरूरी है, ताकि बारिश से पहले यह कार्य पूर्ण हो जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि बारिश शुरू हो गई तो फिर यह मामला एक साल के लिए लटक जाएगा और ग्रामीणों को गर्मी में भारी जलसंकट का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें