फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News : इमोशनल कहानी सुनाकर अधिकारियों से कर रहा था ठगी, पुराने शिकार के पास दोबारा पहुंचने पर खुली पोल

Wed, 22 Jan 2025 02:49 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कार्यालयों में जाकर अपनी इमोशनल कहानी सुनाकर रुपये ठगने के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आ गया जब यह शातिर ठग दोबारा उसी अधिकारी को ठगने पहुंच गया, जिसे उसने पहले ठगा था।
विज्ञापन
सीहोर थाना कोतवाली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में अजीबो-गरीब मामले में एक व्यक्ति अधिकारियों और कर्मचारियों को भावुक कहानियां सुनाकर ठगने का काम कर रहा था। पुलिस ने बेंगलुरु निवासी इस मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि ठग एक बार ठगे गए अधिकारी के पास दोबारा पहुंच गया, जिसके बाद उसकी पोल खुल गई।

विज्ञापन


मामला 20 जनवरी का है, जब कलेक्टर कार्यालय में ई-गवर्नेंस प्रबंधक गौरव बंसल के पास एक व्यक्ति मदद मांगने पहुंचा। उसने अपने पर्स चोरी होने और आर्थिक तंगी की झूठी कहानी सुनाई। हालांकि गौरव ने उसे तुरंत पहचान लिया। यह वही शख्स था जिसने करीब 6 साल पहले बड़वानी में पदस्थापना के दौरान उनसे पांच हजार रुपये ठगे थे। बंसल ने तुरंत कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी सत्यनारायण होला, पिता सीता रमैया, बेंगलुरु का निवासी है। उसने खुद को आईआईटी ऑप्टिकल फाइबर प्रोजेक्ट का कर्मचारी बताकर अधिकारियों को ठगने का तरीका अपनाया। आरोपी सरकारी कार्यालयों में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी भावुक कहानियों में फंसा लेता था और पर्स चोरी, परिवार की तंगी या अन्य झूठे बहाने बनाकर मदद के नाम पर उनसे पैसे ऐंठता था।
विज्ञापन


पुलिस ने गौरव बंसल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रविंद्र यादव के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अन्य मामलों में भी पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें