जानकारी के अनुसार ओवर ब्रिज के नीचे स्टेट बैंक सर्विस रोड पर अनवर खान की जनरल स्टोर की दुकान पर दो अज्ञात व्यक्ति दिन के 11.30 बजे मोटर साइकिल से आए उसमें से लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति अनवर खान की दुकान पर पहुंचा, उस समय अनवर खान की पत्नी शबनम खान दुकान पर बैठी हुई थी। अनजान व्यक्ति ने शबनम खान से कुछ सामान के बारे में पूछताछ की उसके बाद उसने मुस्लिम मजहब के बारे में शबनम से बातचीत की।
बाद में उसने अपने हाथ से कुछ मंत्र जैसे पड़े और शबनम से उसका मंगलसूत्र उतार कर देने को कहा। शबनम का कहना है वह उस समय होश में नहीं रही, उसने अपने गले से मंगलसूत्र उतारकर अधेड़ व्यक्ति को दे दिया। मंगलसूत्र लेकर मैं अधेड़ व्यक्ति साथ आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर बैठकर नर्मदापुरम की ओर रवाना हो गया।
कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो उसके होश उड़ गए तथा अपने पति को बुलाकर घटना के बारे में जानकारी दी। जिस पर उसके पति तत्काल पुलिस को सूचना देने पहुंचा। सूचना देने पर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी पुलिस बल के साथ उसके निवास पर गए तथा पड़ोसी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है।