फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: सीहोर में स्वागत द्वार पर काम कर रहे दो मजदूर गिरे, एक की मौत; एक घायल

Thu, 29 Jun 2023 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

बुधनी ब्लॉक में आने वाले रेहटी तहसील में स्वागत द्वार पर काम कर रहे दो मजदूर ऊपर से गिर गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के करीब विधानसभा क्षेत्र बुधनी ब्लॉक में आने वाले रेहटी तहसील में स्वागत द्वार पर काम कर रहे दो मजदूर ऊपर से गिर गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेहटी में स्वागत द्वार का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को लगभग 11 बजे कार्य करने के दौरान दो मजदूर अचानक गिर गए। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि स्वागत द्वार का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। कार्य करने के दौरान दो मजदूर अज्ञात कारणों से नीचे गिर गए। इसमें करौली राजस्थान निवासी 20 वर्षीय भोजराज जाटव पिता शांति स्वरूप की मौत हो गई है। जबकि करौली निवासी 30 वर्षीय पिंटू जाटव गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें