फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के निराकरण में सीहोर अव्वल, ए ग्रेड रेटिंग हासिल की

Sat, 20 May 2023 07:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर ने 86.23 वैटेज स्कोर के साथ सबसे अच्छी रेटिंग के साथ सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के निराकरण में टॉप किया है। जबलपुर दूसरे और छिंदवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा। 
 
विज्ञापन
सीएम हेल्पलाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन तथा सतत् मॉनिटरिंग के चलते सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की 20 मई को जारी रैंकिंग के अनुसार सीहोर पूरे प्रदेश में प्रथम रहा है। सीहोर जिले में अप्रैल में हेल्पलाइन की कुल 7854 शिकायतों का 86.23 वैटेज स्कोर रहा और ए ग्रेड रेटिंग के साथ शिकायतों का निराकरण किया गया। सीहोर जिले में सीएम हेल्पलाइन की 50 प्रतिशत शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। जबलपुर दूसरे तथा छिंदवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन


कलेक्टर प्रवीण सिंह सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए सभी अधिकारियों को लगातार प्रेरित करते रहे और उनका मार्गदर्शन करते रहे। कलेक्टर सिंह प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को हितग्राहियों से त्वरित संवाद स्थापित कर शिकायत का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराया गया। माह दिसम्बर-जनवरी 2023 में भी सीहोर जिला सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में 83.23 वैटेज स्कोर के साथ प्रदेश में प्रथम आया था।

ऐसे किया शिकायतों का निराकरण
विगत माह से कलेक्टर प्रवीण सिंह प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर रहे हैं। हर टीएल बैठक में विभागवार, जनपदवार तथा तहसीलवार विस्तार से सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हैं। समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा निराकरण में आने वाली कठिनाइयों का कलेक्टर सिंह त्वरित समाधान करते थे। इसके सार्थक परिणाम के रूप में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें