फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: कुबेरेश्वरधाम पर उत्सव जैसा रहा रविवार, दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 70 हजार को दिए रुद्राक्ष

Sun, 25 Jun 2023 09:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को विठलेश सेवा समिति के सेवादारों ने क्रमानुसार रुद्राक्षों का वितरण किया। 
विज्ञापन
सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में हजारों लोग पहुंच रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को विठलेश सेवा समिति के सेवादारों ने क्रमानुसार रुद्राक्षों का वितरण किया। यहां पर स्थापित शिला पर भी श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के जन्मोत्सव के मौके पर शिला को स्थापित किया गया है। कुबेरेश्वरधाम पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और उनको समिति के द्वारा रुद्राक्षों का वितरण किया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाले आयोजन और सावन सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर मंदिर परिसर में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धालुओं के द्वारा मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आएंगे। इसके लिए व्यवस्था का इंतजाम किया जाएगा। समिति और प्रशासन सहित आस-पास के क्षेत्रवासियों के सहयोग से व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें