फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore Road Accident: बिलकिसगंज मार्ग पर हार्वेस्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, दो की मौत, एक घायल

Tue, 10 Oct 2023 04:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore Road Accident: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत, जबकि एक अन्य महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा बाइक और हार्वेस्टर की टक्कर से हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में बिलकिसगंज मार्ग पर एक भीषण हादसा हुआ, जहां एक बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोगों को हार्वेस्टर ने कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिलकिसगंज थाना के तहत मंगलवार दोपहर ग्राम जताखेड़ा से बिलकिसगंज तरफ तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान बिलकिसगंज मार्ग स्थित कुलास के पास बने वेयर हाउस के सामने मोड़ पर आ रहे हार्वेस्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर में बाइक पर सवार  जताखेड़ी निवासी कृपाल वर्मा पिता प्रेमनारायण (40) और रउफ खां पिता रसीद खां (32) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार रामकली वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें