फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप से यात्री बस चोरी, चोरों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Sat, 17 Feb 2024 04:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप से एक यात्री बस चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना, सीहोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप से शुक्रवार रात एक यात्री बस चोरी हो गई। यात्री बस को किसने चुराया है, यह अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बस मालिक मुस्ताक अहमद अंसारी की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले में अब तक तो चोरी की घटनाएं घरों और दुकानों में ही होती थी। लेकिन बीती रात बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप से एक यात्री बस चोरी हो गई है। बताया गया है कि मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी विकास खींची ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि बस इंदौर की तरफ गई है। पुलिस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है। दो टीमें बनाकर पुलिस दल भी बस की खोजबीन में रवाना किया गया है, लेकिन अभी चोरों के संबंध में कोई  सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें