फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: मुख्यमंत्री के सीहोर दौरे पर उठी शुगर मिल फिर से शुरू करने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 03 Aug 2025 05:38 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव के सीहोर आगमन पर कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने शहर की प्रमुख जनहित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगों में वर्षों से बंद शुगर मिल को पुनः चालू करने या उसकी जमीन पर नए उद्योग स्थापित करने की बात प्रमुख रही।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव के सीहोर आगमन पर कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने शहर के जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से वर्षों से बंद पड़ी शुगर मिल को फिर से चालू कराने की बात प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन सौंपने के बाद पंकज शर्मा ने कहा कि यदि शुगर मिल पुनः प्रारंभ नहीं की जा सकती तो उसकी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कर वहां नए उद्योग लगाए जाएं। इससे सीहोर में रोजगार के हजारों अवसर सृजित हो सकते हैं और आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा।
विज्ञापन


मुरली ओवरब्रिज और रिंग रोड निर्माण की भी मांग
ज्ञापन में सीहोर की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए मुरली रेलवे ओवरब्रिज निर्माण और रिंग रोड निर्माण को भी तत्काल प्राथमिकता से पूरा करने की अपील की गई। साथ ही नए उद्योग स्थापित करने वाली कंपनियों से शपथ पत्र लेकर उन्हें कार्य प्रारंभ करने को कहा गया।

ये भी पढ़ें-लिफ्ट देने के बहाने अस्मत लूटने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार, पति-नंदोई को भेजी थी आपत्तिजनक तस्वीरें
विज्ञापन


बढ़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र पर मंत्री का बयान, कांग्रेस की बात सही साबित
पंकज शर्मा ने कहा कि राजस्व मंत्री द्वारा दिए गए बयान से सिद्ध हो गया कि बढ़ियाखेड़ी इंडस्ट्रियल एरिया राजनीति का शिकार हो गया है। कांग्रेस पहले ही चेतावनी दे चुकी थी कि विधानसभा क्षेत्रों की खींचतान से यह क्षेत्र उपेक्षा का शिकार बनेगा और वही हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘गन्ना ही नहीं तो शुगर मिल कैसे चालू होगी?’
ज्ञापन के दौरान मुख्यमंत्री ने शुगर मिल को लेकर कहा कि जब सीहोर में गन्ना उत्पादन ही नहीं हो रहा तो मिल कैसे चालू की जा सकती है? इस पर पंकज शर्मा ने जवाब दिया कि मिल शुरू हो तो उत्पादन भी हो सकता है, या फिर जमीन को उद्योग के लिए उपयोग किया जाए।
विज्ञापन


सीएम बोले- मांग पर विचार किया जाएगा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस प्रवक्ता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि शुगर मिल और अन्य जनहित से जुड़ी मांगों पर सरकार विचार करेगी और जरूरी कदम उठाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें