फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: घर में घुसकर महिलाओं पर चाकू से किया हमला, खुद भी हुआ घायल, आरोपी समेत दो भोपाल रेफर

Wed, 04 Jun 2025 02:54 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

पुलिस ने उभयपक्षीय प्रकरण दर्ज करते हुए अखलेश की शिकायत पर उर्मिला और मानकुंवर बाई के खिलाफ और उर्मिला की शिकायत पर अखलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायलों को किया अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर की रेलवे कॉलोनी में मंगलवार को एक पारिवारिक विवाद खून-खराबे में बदल गया। थाना मंडी अंतर्गत रेलवे कॉलोनी स्थित एक क्वार्टर में एक युवक ने घुसकर दो महिलाओं पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में बीच-बचाव करने आई एक मासूम बालिका भी घायल हो गई। घटना के दौरान हुए संघर्ष में आरोपी युवक को भी गंभीर चोटें आईं हैं। युवक और एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  वो आया, काटा और चला गया... मौत बांट रहा रहस्यमयी जानवर कौन? 12 दिन में छह ने दम तोड़ा, क्या है कहानी

क्या है पूरा मामला?
मंगलवार को रेलवे कॉलोनी निवासी अविनाश बकोरिया के घर पर उसकी पत्नी उर्मिला, मां मानकुंवर, बहन माया और बच्चे मौजूद थे, जबकि अविनाश ड्यूटी पर गया हुआ था। दोपहर लगभग तीन बजे रेस्ट हाउस कॉलोनी निवासी अखलेश मालवीय पिता हरजी मालवीय वहां पहुंचा। घर में मौजूद महिलाओं से उसका विवाद हो गया, जिसके बाद उसने अपने पास रखा चाकू निकालकर उर्मिला पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई सास मानकुंवर पर भी चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा अविनाश की बहन माया और बेटी कनिष्का पर भी आरोपी ने हमला किया। महिलाओं का कहना है कि हमले के बाद अखलेश ने खुद पर भी चाकू से वार किया, जबकि अखलेश का दावा है कि महिलाओं ने उस पर कैंची से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्राला पलटते ही चपटी हुई कार, चार बच्चों समेत दो परिवार में नौ मौतें; झाबुआ हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

आपसी रिश्तेदारी से उपजा विवाद
बताया जाता है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। अखलेश की पत्नी कुछ समय से उससे अलग रह रही है, और उसे संदेह था कि उसके वैवाहिक जीवन में दरार की वजह उर्मिला का पति अविनाश है। इसी को लेकर वह अविनाश के घर पहुंचा था, जहां विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल अखलेश और मानकुंवर बाई को भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने उभयपक्षीय प्रकरण दर्ज करते हुए अखलेश की शिकायत पर उर्मिला और मानकुंवर बाई के खिलाफ और उर्मिला की शिकायत पर अखलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें