फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: तालाब की जमीन पर बोवनी को लेकर दो पक्षों ने एक दूसरे पर किया पथराव, 15 लोगों पर केस दर्ज

Tue, 10 Dec 2024 04:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

तालाब की जमीन पर बोवनी की बात पर दो पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। मामले में 15 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मंडी थाना, सीहोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के समीपस्थ गांव जानपुर बावड़िया में तालाब की जमीन पर बोवनी की बात को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव भी किया। सूचना के बाद मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। दोनों ही पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जानपुर बावड़िया में पंवार समाज के रोहित पिता मधुसूदन आदि गांव के सार्वजनिक तालाब की खाली जमीन पर बोवनी कर रहे थे। तभी गांव के ही मुकेश वर्मा आदि ने उन्हें बोवनी करने से रोका। बताया जाता है कि पूर्व में रोहित पंवार आदि की एक एकड़ जमीन तालाब में चली गई थी। यह लोग तालाब थोड़ा खाली होने पर फसल की बोवनी करते हैं, जबकि मुकेश वर्मा आदि इनका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर एक दिन पहले दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों के आवेदन लेकर शांति की समझाइश दी थी, लेकिन सुबह दोनों पक्ष फिर आमने सामने हो गए और मारपीट शुरू कर दी।

शांति बनाए रखने के लिए बांड भरवाए
मंडी थाना प्रभारी माया सिंह ने बताया कि एक पक्ष के मुकेश वर्मा पिता हेमराज वर्मा की शिकायत पर आरोपी रोहित पंवार पिता मधुसूदन पंवार, धीरेंद्र पिता मनोहर पंवार, भोजराज पिता पूनमचंद पंवार, प्रेम नारायण पिता किशोर सिंह पंवार, मधुसूदन पिता दिलीप पंवार, प्रकाश पिता दिलीप पंवार, मुकेश पिता पूनमचंद पंवार, हरीप्रसाद पिता दिलीप सिंह पंवार, बद्री प्रसाद पिता बापू सिंह पंवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष के धीरेंद्र पंवार की शिकायत पर मुकेश वर्मा, अभिषेक वर्मा, द्वारका प्रसाद वर्मा, अंकित वर्मा, ईश्वर वर्मा, द्वारका वर्मा, रमेश वर्मा और प्रेमनारायण वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों से शांति बनाए रखने के लिए बांड भी भरवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें