फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: सीहोर में बिना परमिट बसों की आई शामत; पुलिस ने की चालान काट कर की कार्रवाई

Sun, 18 Feb 2024 06:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore Hindi News: सीहोर में रविवार को यातायात पुलिस ने अचानक यात्री बसों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान यातायात पुलिस ने बिना परमिट और बिना फिटनेस वाले आधा दर्जन से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश परिवहन बस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर में रविवार को अवकाश के दिन बिना परमिट यात्री बसों की शामत आ गई। यातायात पुलिस ने अचानक यातायात मुहिम की शुरुआत कर बिना परमिट वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान यातायात नियमों की कमी पाए जाने पर आधा दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा बिना परमिट, बिना फिटनेस वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। चालानी कार्रवाई के दौरान बसों की जांच की गई। इस दौरान तीन बसों के चालक बिना परमिट के वाहन चलाते पाए गए। वहीं, एक अन्य मिनी बस चालक बिना परमिट और बिना फिटनेस के वाहन चलाते हुए पाए गए। इन सभी पर यातायात पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर कुल सात चालान बनाए, जिनसे कुल 26 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया।

बताया गया कि यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों, बिना परमिट और बिना फिटनेस के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। यातायात पुलिस की चालानी कार्रवाई के दौरान यातायात थाना पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें