फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: किसानों से उधार में उपज ली और पैसे देने के नाम पर दिखाया ठेंगा, 16 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 08:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सात किसानों के साथ 16 लाख की ठगी करने वाले आरोपी व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामपुर के एक व्यापारी ने किसानों को अपने झांसे में लेकर उनकी फसल ये कहकर ले ली कि बेचने के बाद उपज के रुपये उन्हें दे देगा।  बाद में उसका मन डोल गया और व्यापार में घाटा होने का कहते हुए किसानों के रुपये देने से मुकरते हुए उन्हें ठेंगा दिखा दिया।   
विज्ञापन




किसानों के साथ गल्ला व्यापारी द्वारा गल्ला खरीदने के बाद धोखाधड़ी कर पैसे न देने के संबंध में किसानों से शिकायत की गई। पुलिस जांच में व्यापारी द्वारा करीब 16 लाख की धोखाधड़ी करने सामने आया। थाना प्रभारी श्यामपुर ने बताया कि नारायण लाल शर्मा, सफरुउद्दीन मेवाती ने शिकायत की थी कि दिनेश ने उनके साथ धोखाधडी की है। उन्होंने कहा कि दिनेश ने गेहूं, सोयबीन, सरसों की फसल को उधार में खरीदकर फसल बेचने के बाद पैसे देने का कहा था, मगर नहीं दिए। उसका कहना है कि बिजनेस में घाटा हो गया है, इसलिये पैसे नहीं दूंगा।

जांच में पाया गया कि व्यापारी दिनेश अहिरवार ने नारायण लाल शर्मा, सफरुउद्दीन समेत सात किसानों से 16 लाख 23 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपी के खिलाफ 420, 406 में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें