फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: युवक और उसकी मां के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, भरमार बंदूक जब्त

Fri, 21 Jun 2024 02:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से भरमार बंदूक भी जब्त कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले अपनी मां को बाइक पर बैठाकर दुरगांव लौट रहे ग्रामीण को तीन बदमाशों ने भरमार बंदूक के दम पर रोका था। बदमाशों ने शराब पीने के लिए पीड़ित से पांच हजार रुपये देने की अड़ीबाजी की। ग्रामीण के रुपए देने से इनकार करने पर तीनों बदमाशों ने उसे और उसकी मां को गालियां  दीं और मारपीट भी की थी। 

विज्ञापन


मामले की शिकायत पीड़ित फरियादी एलन और उसकी मां कलाबाई ने अहमदपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार एलन की मां कलाबाई ग्राम बावनपुरा देवरा गईं थीं, एक जून को वह उन्हें वापस लेकर दुरगांव लौट रहा था। इस दौरान गांव के मोड़ पर दुरगांव में ही रहने वाले आजाद उर्फ अज्जुतंवर ने अपने दो दोस्तों के साथ भरमार बंदूक लेकर खड़ा था। पास पहुंचने पर उसने बंदूक दिखाकर रोक लिया और शराब पीने के लिए 5 हजार रुपये की मांग करते हुए धमकाने लगा। पीड़ित एलन ने रूपए देने से मना किया तो अज्जु और उसके दोनों साथियों ने बाइक गिरा दी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान पीड़ित की मां घायल हो गईं। 

एलन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आजाद उर्फ अज्जुतंवर और उसके दो साथियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों तेज सिह पिता प्रभुलाल गुर्जर निवासी ग्राम झिरी थाना अहमदपुर और कल्ला गुर्जर उर्फ राधेश्याम पिता मांगीलाल गुर्जर निवासी ग्राम पाटेर थाना अहमदपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर आजाद उर्फ अज्जुतंवर को गिरफ्तार कर उसके पास से भरमार बंदूक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें