फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, डोलने लगा था वाहन, फिर ड्राइवर की ऐसे बची जान

Sat, 31 May 2025 06:05 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जा रही बस के चालक को हार्ट अटैक आ गया। ग्राम रोजगार सहायक अमित शर्मा और कोटवार ने बस संभालकर बड़ा हादसा टाल दिया। चालक को सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए इलाज के लिए तुरंत सहायता प्रदान की। 
विज्ञापन
बस चालक को सीपीआर देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील के ग्राम जामुनिया बाजयप्ता से यात्रियों को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भोपाल जा रही बस के चालक को बस चलाते समय हार्ट अटैक आ गया। बस में उपस्थित पचौर के ग्राम रोजगार सहायक अमित शर्मा और कोटवार की त्वरित सूझबूझ और समझदारी से एक बड़ा हादसा रोक लिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-फिर डरा रहा कोरोना, सीहोर जिला अस्पताल में नहीं दिख रही सर्तकता, जांच भी नहीं हुई शुरू

दरअसल, एक बस भैरूंदा तहसील के जामुनिया बाजयप्ता से यात्रियों को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल जा रही थी। बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। बताया जाता है कि भोपाल के पास पहुंचकर अचानक बस के चालक संदीप को हार्ट अटैक आ गया और चलती हुई बस डगमगाने लगी। उसी समय बस में मौजूद ग्राम रोजगार सहायक अमित शर्मा ने कोटवार की सहायता से बस को संभाला और बस रोककर तुरंत बस चालक को सीपीआर देना शुरू किया। अमित ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सीहोर कलेक्टर बालागुरु के., एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी और तहसीलदार सौरभ शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सात माह में जन्मी बेहद कमजोर बच्ची को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी, इस तरह बचाई मासूम की जान

इस घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर बालागुरु के. ने भैरूंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी, तहसीलदार सौरभ शर्मा और समीपस्थ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से बस चालक को पास ही स्थित अस्पताल में भर्ती कराया और एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने इलाज के तत्काल 25 हजार रुपये की राशि अस्पताल के खाते में ट्रांसफर की।

बस चालक को सीपीआर देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया

 

इस बस के चालक को आया हार्टअटैक

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें