फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: दामाद ने पत्थर से पीट-पीटकर कर ससुर को उतारा मौत के घाट, बेटे की शिकायत पर पुलिस ने जंगल से पकड़ा

Fri, 27 Dec 2024 09:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

घटना के बाद आरोपी गेंदालाल जंगल में भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने लंबे समय से चले आ रहे विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद में दामाद ने अपने ही ससुर को पत्थरों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और जंगल में भाग गया। नृशंस हत्या की जानकारी जैसे ही मृतक के पुत्र को लगी, उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हत्यारे को 24 घंटे में जंगल से दबोच लिया।

विज्ञापन


रेहटी पुलिस ने बताया कि फरियादी बबलू पिता कानसिंह बारेला निवासी ग्राम आमाझिरी ने पुलिस को सूचना दी थी कि आमाझिरी गांव से रूपा पिता लखन बारेला ने फोन पर बताया था कि तुम्हारे पिताजी इस दुनिया में नहीं रहे। तुम्हारे जीजा गेंदालाल और पिता कान सिंह बारेला की लड़ाई हुई थी। इस दौरान मारपीट में आई चोटों के कारण तुम्हारे पिताजी कान सिंह की मौत हो गई है। इस तरह की सूचना मिलते ही मैं तत्काल अपने गांव पहुंचा और देखा कि मेरे पिताजी घर के पास गेहूं के खेत में औंधे मुंह गिरे हुए थे। उनकी नाक से खून निकल रहा था, शर्ट में खून लगा था। सिर, घुटने और पीठ में चोटों के निशान थे और उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी गेंदालाल उर्फ गेंदाराम पिता चतरसिंह बारेला निवासी आमाझिरी को जंगल से गिरफ्तार किया। इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी दौरान झगड़े में पत्थर से मारने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने घटना में उपयोग किया गया पत्थर भी आरोपी के पास से जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें