फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: बचने के लिए चोरों ने लगाई तरकीब, पेंट करके बदला चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली का रंग, फिर भी पकड़े गए

Thu, 26 Dec 2024 12:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

भैरूंदा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामले में आदतन चोर राजकुमार बरेला और उसके साथी प्रेम सिंह बरेला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी के बाद ट्राली का रंग बदल दिया था ताकि पहचान छिपाई जा सके।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैरूंदा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का खुलासा कर दिया है। ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाला आदतन चोर निकला। जिसने चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने के बाद दूसरा रंग पुताई करवा लिया था, ताकि चोरी का पता नहीं लग सके, लेकिन पुलिस के लंबे हाथों से बच नहीं सका। पुलिस ने चोरी गई ट्रैक्टर-ट्राली बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक नवंबर को फरियादी सुनिल पिता हरदेव भल्लावी निवासी ग्राम पाचौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि घर मैं ओर परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए थे। अगले दिन 2 नवंबर को सुबह उठकर देखा तो घर के बाहर खड़ी ट्राली नहीं दिखी, आसपास क्षेत्र में तलाश करने के बाद भी ट्राली का कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली चुरा कर ले गए।

एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया कि भैरूंदा थाने की टीम ने लगातार चोरों को खोजने का प्रयास किया। इसके फलस्वरूप 25 दिसंबर को पुलिस को ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वालों का सुराग मिला। ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले राजकुमार बरेला पिता सईला बारेला निवासी नवलगांव और प्रेम सिंह बारेला पिता सीकला बारेला निवासी दुर्गा नायक टापर कोसमी निकले। जिनके कब्जे से प्रकरण में चोरी गई ट्रॉली और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर जब्त किया गया। 
विज्ञापन


आरोपी ने रात्रि में अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर फरियादी के घर के बाहर खड़ी ट्राली चोरी की थी एवं किसी को पता नहीं चले इस कारण ट्रॉली में कलर कर दिया गया था। एसडीओपी कपूर ने बताया कि आरोपी राजकुमार का पूर्व में थाना गोपालपुर में चोरी एवं थाना रहटी व वन परिक्षेत्र लाडकुई में लकड़ी चोरी के मामले पंजीबद्ध हैं। आरोपी राजकुमार आदतन बदमाश और चोर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें