ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन मनमाने तरीके से किया जा रहा है, जिससे आम जनता को विकास कार्यों का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालात यह हैं कि जब अधिकारी निरीक्षण पर पहुंचते हैं, तो लापरवाह कर्मचारियों को सिर्फ नोटिस थमा दिए जाते हैं।
इसी क्रम में भैरूंदा जनपद क्षेत्र में जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कई अनियमितताएं पकड़ीं, जिससे वे स्वयं भी हैरान रह गईं। समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले नौ पंचायत सचिवों और चार रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें-
CBI ने रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथों पकड़ा, PF राशि जारी करने के लिए मांगे थे 5 लाख रुपये
बैठक में योजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण
सीईओ डॉ. नेहा जैन ने लाड़कुई में आयोजित बैठक में भैरूंदा जनपद में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम सेवनिया, नयापुरा, कोसमी और भिलाई में प्रेशर से पानी न पहुंचने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल निगम के सहायक प्रबंधक को सात दिनों के भीतर समाधान कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, ग्राम कोसमी में आंगनबाड़ी, बाउंड्रीवाल और पंचायत भवन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति देखी।
ये भी पढ़ें-
डॉक्टरों की मांग को लेकर आमरण अनशन, बिना विशेषज्ञ कई साल से संचालित हो रहा स्वास्थ्य केंद्र
इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिले नोटिस
मनरेगा योजना में लेबर नियोजन में कम प्रगति पर ग्राम पंचायत टीकामोड़, सिंहपुर, डाबरी और झाली के रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर ग्राम पंचायत रफीकगंज और झाली के पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस। करारोपण न करने पर ग्राम पंचायत अंबा कदीम के पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस। आयुष्मान कार्ड कार्य में धीमी प्रगति पर ग्राम पंचायत सेवनिया, रफीकगंज, लाड़कुई, सिंहपुर, कुरी और नयापुरा के सचिवों को कारण बताओ नोटिस दिए गए।
इस बैठक में जनपद सीईओ प्रबल अजारिया, सहायक यंत्री, बीपीओ, एडीईओ, उपयंत्री, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सीईओ डॉ. नेहा जैन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने बैठक लेकर की कार्रवाई-फ़ोटो:अमर उजाला- फोटो : credit