दो लाख से अधिक बहनों को मिला लाभ
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान के लिए मध्यप्रदेश सरकार समर्पित है। गोंडवाना क्षेत्र की दो-दो बेटियों 'महारानी दुर्गावती' और 'रानी अवंतीबाई' ने देश का मान बढ़ाया है। मुगलों की सत्ता को चुनौती देने वाली रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह सहित इस पुण्य धरा की सभी महान विभूतियों को मैं प्रणाम करता हूं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1,576 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री यादव ने 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 340 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। कार्यक्रम में सभी जिले वुर्चअली जुड़े।
जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष एवं नगर पालिका में कार्यक्रम आयोजित हुआ। एनआईसी कक्ष में कलेक्टर प्रवीण सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी एवं लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सीहोर जिले की 2,47,545 लाड़ली बहनों को 30 करोड़ 94 लाख 31 हजार 250 रुपये की राशि वितरित की गई। इसके साथ ही 1,15,550 सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 6 करोड़ 93 लाख 30 हजार की राशि अंतरित की गई।