फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: नशे के सौदागरों पर शिकंजा, चार थानों ने पकड़ा लाखों का गांजा, भैरूंदा में धराई महिला तस्कर

Fri, 20 Jun 2025 03:44 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

जिले के आष्टा, कोतवाली, इछावर, अहमदपुर थाने की पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। जिले में गांजा जब्त करने के मामले में आष्टा पुलिस ने करीब दो लाख का गांजा पकड़ा। इसी तरह अन्य थानों की पुलिस के कार्रवाई करने से पहले नशे के सौदागर भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
जिले की पुलिस ने करीब तीन लाख का गांजा पकड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने जिले में शिकंजा कस लिया है। इससे नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। नशे के सौदागर भूमिगत हो रहे हैं, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चल पा रही है। जिले के चार थानों की पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर लाखों का गांजा पकड़ा है। भैरूंदा क्षेत्र में तो पुलिस की आंखें उस समय खुली रह गईं, जब एक महिला तस्कर को नशे का कारोबार करते रंगे हाथ पकड़ा।

विज्ञापन


एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान सीहोर जिले में भी चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस जिले में फैले मुखबिर तंत्र ही सहायता से छापामार कार्रवाई कर ही है। जिले के आष्टा, कोतवाली, इछावर, अहमदपुर थाने की पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। जिले में गांजा जब्त करने के मामले में आष्टा पुलिस ने करीब दो लाख का गांजा पकड़ा। इसी तरह अन्य थानों की पुलिस के कार्रवाई करने से पहले नशे के सौदागर भूमिगत हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- कादरी के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी, विजयवर्गीय बोले छोड़ेंगे नहीं, महापौर बोले पार्षदी खत्म होगी
विज्ञापन


आष्टा पुलिस ने 11 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा किया जब्त
नशा विरोधी अभियान के तहत जिले में आष्टा पुलिस ने सबसे अधिक बड़ी कार्रवाई की। आष्टा पुलिस ने ग्राम भंवरा में छापामार कार्रवाई करते हुए 11.500 किलो अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख 84 हजार बताई गई है। 18-19 जून की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में ग्राम भंवरा में दबिश दी गई, जहां आरोपी बालमुकुंद परमार के घर की तलाशी के दौरान 11.5 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि गांजे के स्रोत व अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी ली जा सके।

भैरूंदा में अधेड़ महिला निकली नशे की व्यापारी
पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ विशेष अभियान के तहत भैरूंदा पुलिस ने भी कार्रवाई की गई। भैरूंदा पुलिस की मानें तो मुखबिर से सूचना मिली थी। सर्वहारा कॉलोनी भैरूंदा में एक महिला नशे का कारोबार चला रही है। टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वाली कान्तीबाई (55) पत्नी मनोहर कौशल निवासी सर्वहारा कॉलोनी को घेराबन्दी कर पकड़ा। इसके कब्जे से कुल 1280 ग्राम गांजा कीमती 25 हजार रुपये जब्त किए। महिला पर आरोप है कि वह अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचकर नगर में नशे का व्यापार कर रही थी और उससे अवैध लाभ कमा रही थी। महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- ट्रेनों में चोरी करने वाली सांसी गैंग का मुखिया हरियाणा से गिरफ्तार, दस साल से काट रहा था फरारी
विज्ञापन


बाइक पर इछावर से सीहोर ला रहा था गांजा
थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से गांजा ले जाते आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल से अवैध रूप से गांजा लेकर इछावर की तरफ से सीहोर आ रहा है। पुलिस ने 15 जून को आरोपी प्रीतम तकिया पिता दिलीप तकिया निवासी बड़नगर सीहोर को इच्छावर रोड स्थित अल्हदाखेड़ी जोड़ के पास से पकड़ा। बाइक सवार से नाम पता पूछकर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से बैग में से 3.695 किलो गांजा जब्त किया गया। इसकी कीमत एक लाख तीस हजार रुपए बताई गई। आरोपी द्वारा गांजे का अवैध परिवहन करने पर गिरफ्तार किया जाकर थाना कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस को आरोपी ने उक्त गांजा अपने साथी निवासी सुखी सेवनिया भोपाल से लेकर आना बताया गया। इसकी तलाश की जा रही है।

जावर पुलिस ने पकड़ा 500 ग्राम गांजा
अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा 17-18 जून की दरम्यानी रात को भाटीखेड़ा रोड, जावर जाने वाले मार्ग पर एक युवक तूफान भिलाला पिता कारण सिंह भिलाला निवासी बामूलिया रायमल को अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर थाना जावर में अपराध क्रमांक 243/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

नशे का कारोबार करती एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें