फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: प्रदीप मिश्रा बोले- सीवन नदी के उद्धार में आगे-आगे पाठ, पीछे-पीछे सपाट जैसी स्थिति निर्मित न हो

Wed, 09 Apr 2025 05:39 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

आगामी दिनों में सीवन नदी आकर्षण का केंद्र रहेगी। नदी में नौकायन भी होगा और पिकनिक स्पॉट भी बनेगा। सुंदर लाइटिंग के साथ पुल का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
सीवन नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवन उद्धार समिति के द्वारा जीवनदायनी सीवन के उत्थान की पहल की जा रही है। इसको लेकर समिति के आह्वान पर बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने सीवन नदी के घाट पर पहुंचकर श्रमदान कर कहा कि सीवन नदी का गहरीकरण बिना योजना के नहीं हो सकता है। इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए और नेक इरादे से पूरी एकजुटता के साथ योजना बनाकर कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन




पंडित मिश्रा ने कहा कि बिना संकल्प के कोई भी कार्य सिद्ध नहीं होता है। यह मुहिम चार दिन नहीं चलना चाहिए, इसके लिए निरंतर गहरीकरण और साफ-सफाई की प्रक्रिया तेजी से चलती रहना चाहिए। उन्होंने कहाकि विधायक सुदेश राय और नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा जो योजना बनाई जा रही है। उससे आने वाले समय में सीवन का उत्थान होने की उम्मीद है। इसके लिए क्षेत्रवासियों का पूरा सहयोग है। मैं कदम-कदम पर जनहित में सबके साथ हूं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 14 अप्रैल से फिर गूंजेंगी शादियों की शहनाई, जानें तिथियां

एक मिनट में एकत्रित हो गए 15 लाख
इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा के साथ विधायक सुदेश राय और अरुणा राय ने जीवनदायिनी सीवन नदी की सुखी तलहटी में उतरे। पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ विधायक सुदेश राय, अरुणा राय ने गैंती फावड़े के माध्यम से मिट्टी खोदकर प्राण दाहिनी सीवन नदी में श्रमदान किया। इस मौके पर मात्र एक मिनट में ही सीवन के गहरीकरण के लिए 15 लाख रुपये की राशि एकत्रित हुई है। इसमें विधायक सुदेश राय ने राय परिवार की ओर से 10 लाख, समाजसेवी विवेक रुठिया ने ढाई लाख, डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से दो लाख और एक लाख रुपये भोजपुरी समाज की ओर से प्रदान किए गए।

विज्ञापन


जल स्त्रोतों का संरक्षण और संवर्धन करना बहुत जरूरी
पंडित मिश्रा ने कहा कि शहर के सीवन घाट पर जारी गहरीकरण के अभियान के दौरान पहुंचे। जहां पर कार्यरत नगर पालिका के अमले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जल स्त्रोतों का संरक्षण और संवर्धन करना बहुत जरूरी है। आज शासन के द्वारा जो जल संरक्षण अभियान, वर्षा जल संचयन, जल निकायों के कायाकल्प, उपचारित अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग और गहन वनीकरण और पेयजल आपुर्ति पर ध्यान केंद्रित करने वाला एक स्वागत योग्य कदम है। इससे हमारे क्षेत्र का जल स्तर बेहतर बना रहेगा। नगर पालिका का सीवन घाटों का सौंदर्यीकरण और गहरीकरण की पहल स्वागत योग्य है। उन्होंने यहां पर अमले में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: 2100 दीयों से जगमगाई सीवन नदी, रंगोली से सजाया घाट, जीर्णोद्धार के लिए खर्च किए जा रहे 25 करोड़

लंबे समय से उपेक्षा का शिकार हो रही थी सीवन नदी
पंडित मिश्रा ने कहा कि शहर के बीच से निकली सीवन नदी लंबे समय से उपेक्षा का शिकार हो रही थी। इसके बाद भी सीवन नदी की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। हर साल बारिश के पानी के साथ आने वाली मिट्टी धीरे-धीरे गाद बनकर नदी की गहराई कम होने लगी। उथली होती नदी में जलभराव की मात्रा लगातार कम होती चली जा रही थी, लेकिन इसका ध्यान नहीं गया था। अब वर्तमान परिषद के प्रयास की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। कई लोग जनभागीदारी के साथ सहयोग करने को तैयार है, जिससे आगामी दिनों में सीवन नदी का गहरीकरण के साथ सौंदर्यीकरण हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: सीहोर में गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही, वेयर हाउस पर न कोड का पता और न किसान के नाम का

आगामी दिनों में सीवन नदी आकर्षण का केंद्र रहेगी
विधायक सुदेश राय ने कहा कि आगामी दिनों में सीवन नदी आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। नदी में नौकायन भी होगा और पिकनिक स्पॉट भी बनेगा। सुंदर लाइटिंग के साथ पुल का निर्माण भी कराया जाएगा। मॉर्निंग वॉक के लिए नदी के किनारे विशेष स्थान होगा। नदी के किनारो पर मौजूद अतिक्रमण को भी हटाया जाकर नदी की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे। सीवन उद्धार समिति के द्वारा नदी के अस्तित्व के प्रति ध्यान आकर्षण कराने का कार्य किया जा रहा है। जिसका सुखद परिणाम भी आगामी दिनों में सामने आएगा। श्रमदान के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें