फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: इंदौर-भोपाल रोड स्टेट हाइवे से चोरी डंपर राजस्थान से बरामद, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 01:58 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

चोरी के बाद आरोपियों ने डंपर को राजमहल तहसील देवली जिला टोंक राजस्थान निवासी सूरज गुर्जर को बेच दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी जैद खान अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने डंपर चोरों को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के भाजपा विधायक सुदेश राय के इंदौर-भोपाल रोड स्टेट हाइवे पर स्थित पेट्रोल पम्प से करीब तीन सप्ताह पहले रेत का डंपर चोरी हो गया था। चोरी डंपर विधायक सुदेश राय के भांजे राजकुमार जायसवाल का था। सीहोर में 29 मई को चोरी हुए डंपर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। चोर डंपर चोरी करने के बाद उसे राजस्थान ले गए थे और डंपर को बेच भी दिया था। पुलिस ने 65 लाख के डंपर को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजकुमार जायसवाल (49) पुत्र महेश जायसवाल निवासी लीसा टॉकीज कैंपस सीहोर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि डंपर को ड्राइवर राकेश मालवीय 28 मई को दोपहर में क्रीसेंट पेट्रोल पंप पर खड़ा करके आया। 29 मई को सुबह करीब 6 बजे उनका ड्राइवर पेट्रोल पंप पर डंपर को लेने गया तो देखा कि डंपर वहां से गायब है। डंपर तो रात को ही दो बजे के करीब चोरी हो गया। ड्राइवर ने जायसवाल को बताया कि डंपर चोरी हो गया है, वे तत्काल कोतवाली थाने गए और डंपर चोरी की एफआइआर दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें-  इंदौर में मौसम ने बदला रुख, बारिश से मिली राहत और उमस का असर खत्म
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डंपर पचोर और जीरापुर के बीच स्थित एक वेयर हाउस के सीसीटीवी में कैद हुआ था। जीरापुर के रास्ते डंपर को चोर राजस्थान की तरफ ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने डंपर की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए डंपर का पीछा करते हुए उसे राजस्थान के टोंक जिले के देवली से बरामद किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, चालक की आंख लगते ही डिवाइडर से टकराई कार, चार की मौत, पांच घायल

हरियाणा के व्यक्ति ने किया चोरी
जांच में पुलिस ने राधेश्याम कहार पिता सोजी लाल निवासी ग्राम अमर्तिया हिंडोली जिला बूंदी राजस्थान को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने हरियाणा के पुनहाना निवासी जैद खान के साथ मिलकर डंपर चोरी किया था। चोरी के बाद उन्होंने डंपर को राजमहल तहसील देवली जिला टोंक राजस्थान निवासी सूरज गुर्जर को बेच दिया। पुलिस ने सूरज गुर्जर से डंपर बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि उनसे अन्य वारदात के बारे में पूछताछ की जा सके। तीसरा आरोपी जैद खान अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें