फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: मालगाड़ी के आते ही पटरी पर सिर रखकर लेट गया युवक, ऊपर से गुजर गई ट्रेन

Sat, 09 Nov 2024 10:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मंडी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक अज्ञात युवक ने पटरियों पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली। मालगाड़ी का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकलते ही सिर और धड़ अलग हो गए।
 
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की पटरियों पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली। दर्दनाक हादसे में ट्रेन का पहिया निकलते ही सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक युवक पटरियों के पास खड़ा था। तभी सामने से मालगाड़ी आ रही थी। जैसे ही गाड़ी नजदीक पहुंची तभी युवक पटरी पर सिर रखकर लेट गया। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मालगाड़ी का पहिया उसके सिर को धड़ से अलग कर निकल चुका था।

घटना शनिवार की शाम लगभग 5.30 बजे की है। स्थानीय मंडी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक युवक पटरियों के पास टहल रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उसने सामने से मालगाड़ी आई वो पटरियों के पास पहुंच गया और पटरी पर अपना सिर रख दिया।  यह देख आसपास मौजूद लोगों ने चिल्लाकर उसे हटने को कहा।  मालगाड़ी के चालक ने भी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मालगाड़ी का पहिया उसके सिर को धड़ से अलग कर चुका था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें