फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: नीलगाय की गोली मारकर हत्या, मांस पकाने की तैयारी कर रहे थे शिकारी, वन अमला पहुंचा तो हुए फरार

Sat, 09 Nov 2024 05:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश के नवलगांव के पास वन क्षेत्र में कक्ष-448 में कुछ आरोपियों ने नीलगाय का अवैध शिकार किया और उसके टुकड़े कर पकाने की तैयारी कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग और निगम के अमले ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, लेकिन आरोपियों ने जंगल के रास्ते से भागने में सफलता पाई।
विज्ञापन
नलगांव में नील गाय का शिकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैरूंदा के नवलगांव के पास कक्ष-448 में आरोपियों ने एक नीलगाय का शिकार किया। आरोपियों ने शिकार करने के बाद धारदार हथियारों से नीलगाय के कई टुकड़े कर दिए। शिकारी नील गाय को पकाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इस बीच मुखबिर की सूचना पर वन और निगम का अमला मौके पर पहुंच गया। अमले को देखकर चारों आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन


वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम नवलगांव निवासी शिकारी ने बंदूक की सहायता से वन्य प्राणी का शिकार कर लिया है। सूचना मिलते ही वन अमले ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वन अमले को आता देखकर अपराधी जंगल के रास्ते से भाग निकले। वन अमले ने देखा कि एक नीलगाय को शिकार हुआ है। नीलगाय को कुल्हाड़ी एवं दराते से काट दिया था। उन्हें जब्त कर जांच की जा रही है। 

पशु चिकित्सा अधिकारी लाड़कुई को दूरभाष पर सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। उनके द्वारा परीक्षण किया गया। परीक्षण में पाया गया कि वन्य प्राणी की मौत गोली छाती में लगने से हुई है। वन विभाग के अनुसार अपराधी कमल सिंह, मिथुन सिंह, प्रदीप सिंह निवासी नवलगाव की पहचान की गई है। हालांकि ये सभी भाग निकले। अमले ने नीलगाय के टुकड़ों को जब्त कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें