फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: जिला अस्पताल 300 बिस्तर वाला होगा, मुख्यमंत्री वर्चुअल रूप से शामिल होकर करेंगे भूमिपूजन

Wed, 18 May 2022 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर को सौगात मिल रही है। जिला अस्पताल 300 बिस्तरों वाला होगा। इसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री वर्चुअली करेंगे। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 300 बिस्तर होने से ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 मई को कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर भोपाल से दोपहर 03 बजे जिला चिकित्सालय के 200 बिस्तर से 300 बिस्तर उन्नयन भवन का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्करा के 06 बिस्तरीय उन्नयन भवन का भी भूमिपूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि सीहोर के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं है। जिला अस्पताल में 300 बिस्तर होने से ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। जिला चिकित्सालय परिसर में भूमिपूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी दी कि जिला चिकित्सालय के उन्नयन भवन के लिए 20 करोड़ रुपये की तथा मुस्करा के पीएचसी भवन के लिए 184.71 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति स्वीकृत हुई है। दोनों भवनों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री चौहान द्वारा वर्चुअली किया जाएगा। सीहोर में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय एवं अन्य जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें