फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: नर्मदा नदी में बैग से मिला युवती का शव, नहीं हो सकी पहचान, हत्या की आशंका

Fri, 31 May 2024 07:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

बुधनी थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया कि जोशीपुरा गांव के पास नर्मदा नदी में एक बैग से लड़की का शव मिला है। शव 2 से 5 दिन पुराना लग रहा है। युवती की उम्र 18 से 22 साल के बीच हो सकती है। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
बेग में मिला युवती का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के बुदनी के जोशीपुरा गांव के पास नर्मदा नदी में एक बैग से अज्ञात युवती का शव मिला है। युवती की उम्र 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव के इस तरह से मिलने के कारण पुलिस को संदेह है कि किसी ने युवती की हत्या कर शव को नदी में फेंका दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई  है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुदनी के जोशीपुरा गांव के पास नर्मदा नदी में काले रंग के बैग में बंद एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में सूचना देकर युवती की पहचान करने में जुटी है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है। 

मामले में बुधनी थाना प्रभारी चैन सिंह का कहना है कि कल शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जोशीपुरा के पास नर्मदा नदी में एक बैग में शव पड़ा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। इसे देखने पर ऐसा लग रहा है कि शव 2 से 5 दिन पुराना है। युवती की उम्र 18 से 22 साल के बीच की हो सकती है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन युवती के संबंध में अभी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें