फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: ग्राम चौकीदार और उसकी पत्नी के संदिग्ध अवस्था में मिले शव, हत्या के शक में जांच में जुटी पुलिस

Fri, 31 May 2024 07:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

सीहोर के आड़िया सतार ग्राम में पति-पत्नी के शव मिलने के बाद पुलिस को संदेह है कि मामला हत्या का हो सकता है, क्योंकि शव के गले में कपड़े के निशान हैं।
विज्ञापन
सिहोर में पति-पत्नी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले क ग्राम आड़िया सतार में ग्राम के चौकीदार और उनकी पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक साथ दो लोगों के शव मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को शक है कि मामला हत्या का भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम ओड़िया सतार निवासी अनोखी लाल पिता घूड़ेलाल (80) और कमला बाई पत्नी अनोखी लाल (75) के शव एक साथ मिले हैं। दोनों के गले में कपड़े के निशान भी पाए गए हैं। मृतक अनोखीलाल गांव का चौकीदार था। 

पुलिस के अनुसार मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि मामला हत्या का हो सकता है। टीआई राजेश कहारे का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले में अभी मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें