फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: सीहोर में 51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत 7 जून से, सीएम और कृषि मंत्री होंगे शामिल

Fri, 06 Jun 2025 05:00 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों और समाजिक संगठनों से संपर्क कर व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय और अन्य गणमान्य नेता भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
नपाध्यक्ष ने बैठक में कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में 51 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की सात जून को शुरुआत होगी। पीजी कॉलेज मैदान पर प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सात जून को शहर के पीजी कॉलेज में दोपहर को भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, चौहान इस अवसर पर 51 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का श्रीगणेश करेंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा भव्य कार्यक्रम को लेकर नगर के जन-जन तक पहुंचने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों के द्वारा घर-घर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने गत दिनों भाजपा के कार्यकर्ता, नेताओं और पार्षदों की बैठक का आयोजन कर भव्य कार्यक्रम को लेकर चर्चा की थी, इसके अलावा समाजजनों और संगठनों से चर्चा की गई है। आगामी सात जून को शहर के पीजी कॉलेज में होने वाले इस 51 करोड़ के विकास कार्य के भूमि पूजन में सीएम डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर, बुधनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमाकांत भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित पार्षद आदि शामिल रहेंगे।

ये भी पढ़ें- सीसीटीवी में दिखा रहस्यमयी जानवर, 6 लोगों की जान ले चुका, कई गांवों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


51 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को देंगे हरी झंडी
नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने बताया कि 51 करोड़ रुपये के विकास कार्य में सीवेज, डामरीकरण कायाकल्प योजना से नगर की सड़कें, स्विमिंग पूल, जिम और खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम के कार्य आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शहर में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहरवासियों को एक दिन छोड़कर पानी की पूर्ति की जा रही है, लेकिन अमृत-2 मिशन के तहत बनने वाली आधा दर्जन से ज्यादा पानी की टंकियों और करीब 105 किमी लंबी पेयजल पूर्ति लाइन बिछने के बाद 20 सालों तक क्षेत्रवासियों को नियमित भरपूर पानी की सप्लाई होने लगेगी। आगामी दिनों में पूर्व सीएम शिवराज करेंगे 51 करोड़ के विकास कार्य का भूमि-पूजन के अलावा हरी झंडी प्रदान करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें