फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: भैरूंदा में 10 मई का होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह, सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री होंगे शामिल

Thu, 08 May 2025 08:54 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

पिपलानी गांव में 10 मई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह होगा, जिसमें सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर और अधिकारियों ने निरीक्षण किया। गांवों में उत्सव का माहौल है। 
विज्ञापन
कलेक्टर-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के विवाह के लिए परिवारों को सहायता देने वाली मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत भैरूंदा जनपद के ग्राम पिपलानी में 10 मई को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होने जा रहा है। पिपलानी में होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शामिल होना प्रस्तावित है।

विज्ञापन


कलेक्टर बालागुरू के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने पिपलानी में कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर इस सामूहिक विवाह समारोह के सफल आयोजन के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय से पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आगमन, निर्गमन, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात, भोजन, वर-वधु तथा उनके परिजनों के लिए बैठक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।

ये भी पढ़ें- भोपाल-इंदौर हाइवे पर बीयर से भरे ट्राले में लगी आग, लाखों का नुकसान, चालक और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन


कलेक्टर बालागुरू के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन सहित उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर बालागुरू के. ने कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया और सभी तैयारियों को समय से पहले पूरा कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IPL क्रिकेट का सट्टा खिलाते तीन युवक धराए, पुलिस ने सात मोबाइल, दो बाइक और 7 हजार किए जब्त

पिपलानी और आसपास के गावों में उत्सव का वातावरण
पिपलानी और आसपास के अनेक गांवों में बड़ी संख्या में बेटियों का विवाह होने के कारण गांवों में उत्सव का वातावरण हैं। पिपलानी गांव के अनेक निवासियों ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह को लेकर हम बहुत उत्साहित है और विवाह समारोह में हम बेटियों की धूमधाम से शादी कर पाएंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के पहले ही वर-वधु के घरों पर परपंरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। ग्रामवासियों ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना प्रदेश सरकार की अनूठी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत प्रदेश की बेटियों की शादी धूमधाम से सम्पन्न कराई जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शादी करने से हमारी बेटियों का विवाह अच्छे से खुशी-खुशी हो रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेटी का विवाह करने से बेटियों के माता-पिता अपनी बेटी की शादी में कर्ज लेने की चिंता से भी मुक्त हुए हैं।

कलेक्टर-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें