फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: सलकनपुर के विजयासन मंदिर में गुप्त नवरात्रि में नजर आया भालू, पिछले कुछ दिन से डाला है डेरा

Thu, 11 Jul 2024 06:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित सलकनपुर के प्रसिद्ध विजयासन मंदिर में पिछले कुछ दिनों से भालू ने डेरा डाल रखा है। इस समय गुप्त नवरात्रि चल रही है। इस वजह से मंदिर में भी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में प्रसिद्ध सलकनपुर देवीधाम विजयासन मंदिर परिसर में बुधवार देर रात भालू आ गया। गनीमत रही कि रात के समय बिजासन धाम पर श्रद्धालु नहीं थे। मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने सूझबूझ से भालू को मंदिर से बाहर भगाया। भालू इससे पहले भी लोगों को घायल कर चुका है।
विज्ञापन


आए दिन सलकनपुर देवीधाम विजयासन मंदिर परिसर में जंगली जानवरों का मूवमेंट लगातार देखने को मिल रहा है। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात मंदिर परिसर में एक भालू घूमता हुआ नजर आया। परिसर की सुरक्षा के काम में लगे जमुना प्रसाद श्रीवास ने बताया कि उन्हें रात में मंदिर परिसर से सीढ़ी मार्ग की तरफ से भालू आता हुआ दिखाई दिया, जो मुख्य मंदिर के पास तक आ गया था। रात के समय में मैंने कुत्ते को उसके पीछे लगाया। इसके बाद भालू वहां से भागा। सीढ़ी मार्ग से नीचे उतर गया। मंदिर परिसर में आए भालू को भगाते हुए उन्होंने वीडियो भी बनाया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

भालू का भगाते हुए वीडियो आया सामने
मंदिर परिसर में भालू आने की जानकारी सामने ही सुरक्षा बल के जमुना प्रसाद उसे कुत्ते की मदद से भगा रहे थे। उन्होंने कुत्ते को भालू के पीछे लगा दिया। कुत्ते को भौंकते हुए अपने पीछे आता देखकर भालू भाग गया। इस दौरान जमुना प्रसाद अलग-अलग तरह की आवाजें निकालते हुए भालू काे भगा रहे हैं।
विज्ञापन


भालू कर चुका है हमला
जमुना प्रसाद बताते हैं कि भालू आए दिन मंदिर के आसपास दिखाई देता रहता है। भालू यहां पर श्रद्धालुओं पर हमला भी कर चुका है। उसने दो बार लोगों पर हमले किए हैं। भालू के हमले में लोग घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें