फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: एशियन वेटलिफ्टिंग स्पर्धा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चमके 65 वर्षीय मोहन पाराशर, हासिल किया गोल्ड

Mon, 09 Jun 2025 10:29 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

65 वर्षीय मोहन पाराशर ने सूरत में आयोजित मास्टर्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 132 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड जीता। वे अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच गोल्ड सहित 100 से अधिक पदक जीत चुके हैं। पाराशर युवाओं को प्रेरित करते हुए प्रतिदिन आठ घंटे अभ्यास करते हैं और कोचिंग भी देते हैं। 
विज्ञापन
सीहोर के छोटे से गांव बिलकिसगंज के 65 वर्षीय मोहन पाराशर ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया गोल्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कामनवेल्थ, वर्ल्ड चैम्पियनशिप, एशियन चैम्पियनशिप के अलावा अन्य प्रतियोगिता में लगातार गोल्ड हासिल करने वाले 65 वर्षीय मोहन पाराशर ने गुजरात के सूरत में चौथी मास्टर्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। मात्र 13 साल की उम्र में जिला स्तर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक गोल्ड हासिल करने वाले वेट लिफ्टिर मोहन पाराशर ने ग्राम बिलकिसगंज का नाम विश्व पटल में रोशन किया है।

विज्ञापन


आज भी युवाओं जैसा शानदार प्रदर्शन करने वाले पाराशर गुरुवार को सूरत में होने वाली राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता लिए गत पांच जून को रवाना हुए थे और सूरत में जारी तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन ही गोल्ड हासिल किया। प्रतियोगिता के लिए 65 से 69 आयु वर्ग में एवं 88 किलो ग्राम भार वर्ग में मध्यप्रदेश को पदक दिलाया है। उम्र के इस पड़ाव में एक मिसाल पेश करने 65 वर्षीय मोहन पाराशर की कामयाबी पर खेल संगठनों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई दी।

ये भी पढ़ें- एशियन वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में 65 वर्षीय मोहन पाराशर बने गोल्ड मेडलिस्ट, कतर में बजाया भारत का डंका
विज्ञापन


132 किलोग्राम उठाकर हासिल किया पदक
65 वर्षीय वेटलिफ्टर पाराशर ने बताया कि उन्होंने सूरत में आयोजित इस प्रतियोगिता में 132 किलोग्राम उठाकर पदक हासिल किया है। गत वर्ष उनके द्वारा ग्रीस में आयोजित इंटरनेशनल वल्र्ड चैम्पियनशिप में 148 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड हासिल किया था, अब सितंबर में अमेरिका में होने वाली वल्र्ड चैम्पियनशिप की तैयारियां करेंगे। उन्होंने बताया कि मात्र 13 साल की उम्र से ही वेट लिफ्टिंग कर रहे है, वेट लिफ्टिंग करना मेरा जुनून है। यहीं कारण है कि उन्होंने 65 साल की उम्र में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली न्यूजीलैंड में मास्टर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए बिलकिसगंज स्थित अपने जिम में हर रोज आठ से 10 घंटे अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया वह वर्ष 1978 से 1982 तक लगातार पांच बार स्टेट चैम्पियन रहे हैं और उनकी कोचिंग सेंटर में आधा दर्जन से अधिक वेट लिफ्टिरों ने नेशनल और खेलों इंडिया आदि में मेडल हासिल किए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मूंग खरीदी पर सरकार मौन, परेशान किसानों के हित में कांग्रेसियों ने किया ये अनूठा काम

पांच गोल्ड जीत चुके हैं पाराशर
जानकारी के अनुसार गत दिनों 65 वर्षीय वेटलिफ्टर मोहन पाराशर का 5वीं नेशनल मास्टर गेम्स 2023 उत्तरप्रदेश के वाराणसी में गोल्ड हासिल किया था, अब तक इंटर नेशनल स्तर पर करीब पांच गोल्ड के अलावा अब तक 100 से अधिक पदक प्राप्त करने वाले पाराशर ने कहा कि वह चाहते हैं कि खिलाड़ियों को मंच मिले, अच्छा स्वास्थ्य मिले। खिलाड़ियों को इंस्पायर करने के लिए ही वे खेल से जुड़े हैं। उनकी कोचिंग में इस वक्त करीब 60 से ज्यादा वेटलिफ्टर्स ने क्षेत्र का नाम देश-प्रदेश में रोशन किया। इनसे कोचिंग लेने वाले कई खिलाड़ियों ने खूब कमाल भी दिखाया। पाराशर ने बताया कि खिलाडिय़ों को 2 शिफ्ट में कोचिंग देते हैं। बता दें, पाराशर ने सितंबर 2021 के दौरान ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कॉमनवेल्थ मास्टर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के पहले दिन ही गोल्ड मेडल जीता था।

सीहोर के छोटे से गांव बिलकिसगंज के 65 वर्षीय मोहन पाराशर

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें