फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: 19 पशु लंपी बीमारी से संक्रमित, रोकथाम के लिए पशुओं का उपचार शुरू, 15 जुलाई तक चलेगा टीकाकरण

Thu, 13 Jul 2023 10:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में 19 पशु लंपी बीमारी से संक्रमित पाए गए। इसकी रोकथाम के लिए पशुओं का उपचार शुरू हो चुका है। 15 जुलाई तक टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुओं में लंपी स्किन डिजीज का प्रकोप प्रारम्भ हो गया है। सीहोर नगरपालिका क्षेत्र में 19 पशु लंपी बीमारी से संक्रमित पाये गये हैं। बीमारी की रोकथाम के लिए बीमार पशुओं का उपचार किया जा रहा है तथा स्वस्थ पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है। 

विज्ञापन


कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर सीहोर नगरपालिका क्षेत्र में तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इसके लिए सीहोर के अन्य विकास खंड से पशु चिकित्सकों एवं पेरावेट की सेवायें ली जा रही हैं। गुरुवार को पहले दिन टीकाकरण का कार्य सुबह 10 बजे प्रारम्भ किया गया। बीच में वर्षा के कारण टीकाकरण कार्य अवरूद्ध रहने के बाद शाम पांच बजे तक 594 पशुओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में 102 निराश्रित पशु हैं, जो सड़क पर पाये गये। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा, जिसमें सीहोर नगरपालिका के शत प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।

नागरिकों को सलाह दी जा रही है की वे अपने पालतू पशुओं को सड़क पर न छोड़ें। उन्हें अपने घर पर ही बांधे, अन्यथा उन्हें निराश्रित समझकर गौशालाओं में भेज दिया जाएगा। यह अभियान पशुपालन विभाग, नगरपालिका एवं जिला प्रशासन के सहयोग से चलाया जा रहा है। भैरूंदा नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार शाम तक लगभग 800 पशुओं में टीकाकरण किया गया। सीहोर-भैरूंदा नगरीय क्षेत्रों में विभागीय चिकित्सकों के अतिरिक्त नगरपालिका/नगर परिषद के अधिकारी/कर्मचारी टीकाकरण के कार्य एक अभियान के रूप में चला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें