फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: मामूली बात पर चले चाकू, एक युवक की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर

Mon, 18 Jul 2022 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

इंद्रा कॉलोनी में हुई चाकूबाजी की घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक बलराम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
knife murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के आष्टा नगर के वार्ड क्रमांक 15 इंद्रा कॉलोनी में हुई चाकूबाजी की घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक बलराम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल पिता कुंजीलाल ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र बलराम कॉलोनी में दवा की दुकान पर गोली लेने गया था तब इसी कॉलोनी के एक अन्य युवक ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की। जब हम उससे मारपीट का कारण पूछने गए तब आरोपी ने हम तीनों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में पिता कुंजीलाल, पुत्र बलराम, मां पार्वता बाई तीनों घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही आष्टा पुलिस इंदिरा कॉलोनी पहुंची तथा तीनों गंभीर घायलों को अस्पताल लाया गया। अस्पताल में गंभीर घायल युवक बलराम की मौत हो गई। घटना के पीछे क्या कारण रहा इसको लेकर अभी पुलिस कुछ भी नहीं बता पाई है। घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार अतुल शर्मा सिविल अस्पताल पहुंचे। मामले में पुलिस ने गंभीर घायल युवक बलराम की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें