सीहोर के भैरूंदा थाना एरिया में पांच साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। आरोपी बालिका को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। भैरूंदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 30 मई को फरियादी की नाबालिग बच्ची उम्र 5 वर्ष को आरोपी धन्नालाल जाट द्वारा पहले बहला फुसलाकर कर चॉकलेट दिलाने व बाजार घूमाने का कहकर अपने साथ हनुमान सिटी के आगे स्थित सुनसान जगह में ले गया। वहां उसका जबरदस्ती बलात्कार किया एवं बच्ची के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, जिसकी रिपोर्ट पर थाना भैरूंदा में आरोपी धन्नालाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264/24 धारा- 363, 366 ए, 376 एबी, 376 (2) (च), 377, 323 भादवि, 5m, 5n, 6 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी भैरूंदा निरीक्षक दांगी द्वारा अपराध के आरोपी धन्नालाल जाट पिता देवलाल जाट निवासी बजरंग कुटी भैरूंदा की तलाश हेतु टीम गठित गई।परिणाम स्वरूप नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी धन्नालाल जाट पिता देवलाल जाट (30) निवासी बजरंग कुटी भैरूंदा को तत्काल दबोच लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया।