नपा सीहोर के हितग्राही हुए शामिल
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत शहरी पथ-विक्रेता और उनके परिजन कर्तव्य पथ नई दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में नगर पालिका सीहोर के हितग्राही पिंकी राय एवं शुभम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इन पथ-विक्रेताओं को केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने आमंत्रित किया था।
शहरी पथ-विक्रेताओं के दल द्वारा नेशनल वॉर मेमोरियल और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया गया। हितग्राहियों को शासन स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थी, इन्हें परेड एवं झांकियां देखने का अवसर प्राप्त हुआ और प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सुना। हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में संवाद किया गया। इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा शुभकामना देते हुए स्वागत किया गया।