फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: रंग-गुलाल की बारिश के बीच खुशियों में डूबे लोग, हुरियारों ने किया रंगों से सराबोर, जमकर थिरकी टोलियां

Sat, 30 Mar 2024 03:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

Sehore: रंग-गुलाल की बारिश के बीच मानों खुशियां अलमस्त होकर झूम उठी हों। मंगलवार को रंगपंचमी पर शहर में कुछ ऐसा ही रंगारंग माहौल देखने को मिला। रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा और इतना मजा..जैसे गानों पर हर उम्र के लोग थिरकते देखे गए। वहीं, लड़कियों की टोलियों ने खूब धूम मचाई।
विज्ञापन
हुरियारों ने किया रंगों से सराबोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगपंचमी पर सारे शहर में मानों होली का नशा चढ़ गया हो, हर कोई अपनी ही मस्ती में झूम रहा था। ठंडाई पी-पीकर, रंगों से सराबोर होकर लोग हर ताल पर कदमताल कर रहे थे। फिल्मी गानों के बीच मौजूद लोग मस्ती में डूबे नजर आए। लोगों ने अपने फेसबुक पर वीडियो और फोटोज शेयर किए। 

हुरियारों की टोलियों ने मचाया धमाल

विज्ञापन

मौज-मस्ती और उल्लास के पर्व होली पर शनिवार को नगर का माहौल रंगीन रहा। हर तरफ हुरियारों की टोलियां हाथों में रंग और गुलाल लिए नजर आ रही थी। हुरियारों को जो मिला उसे रंगों से सराबोर कर दिया। उन्होंने एक दूसरे को रंगों में ऐसा डूबोया कि तन-मन भीग गए। पुराने गिले-शिकवे सब रंगों में बह गए। रंग पंचमी अवसर पर हुरियारों की आंखों गजब की चमक थी, आंखों से नींद कोसों दूर थी। दिन निकलते ही रंगों की बरसात शुरु हो गई। युवा ही नहीं बच्चें भी ढोल की थाप और डेक पर नाचते दिखाई दिए। प्राय: सभी मोहल्लों से हुरियारों की टोलियां नाचते गाते एकत्र हो रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें