फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चार शिकारी कर रहे थे मोर का शिकार, घेराबंदी कर दो को पकड़ा, दो भागे

Mon, 03 Jul 2023 05:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में मोर का शिकार करने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। दो शिकारी मौके से भाग गए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
सीहोर में दो शिकारियों को पकड़ा गया है। (सांकेतिक चित्र) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिला मुख्यालय के ग्राम मुगिसपुर के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके दो अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मुगिसपुर के समीप वाले जंगल में कुछ लोग मोर का शिकार कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो शिकारियों को तो धरदबोचा, लेकिन दो शिकारी भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों के पास से मोर के शव भी बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत का कहना है कि मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं मंडी थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें