फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कमलनाथ बोले- 20 साल में एमपी चौपट प्रदेश बन गया, यह चुनाव मप्र का भविष्य तय करेगा

Mon, 13 Nov 2023 10:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश आज चौपट प्रदेश बन गया है, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सब चौपट है। एमपी में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही शिक्षा व्यवस्था चौपट है। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं।
विज्ञापन
कमलनाथ ने सीहोर में जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को सीहोर में थे। उन्होंने जिले के श्यामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 20 साल में प्रदेश देश में चौपट प्रदेश बन गया। यह चुनाव मप्र का भविष्य तय करेगा।  
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश आज चौपट प्रदेश बन गया है, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सब चौपट है। एमपी में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही शिक्षा व्यवस्था चौपट है। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। इनके राज में एमपी में केवल भ्रष्टाचार हुआ है। नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार है, बिना कमीशन के कोई काम नहीं होता है। सभा में कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ ही लोगों की भीड़ देखने को मिली।

यहां आकर मुझे जवानी याद आती है मैं अभी जवान हूं
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यहां आकर मुझे जवानी याद आती है मैं अभी जवान हूं। ये मत सोचिएगा कोई उम्र लग गई है। हमारी 15 महीना की सरकार रही। हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, उनकी सरकार में घोटाले और कमीशन का विकास हुआ। कमलनाथ ने कहा कि पैसे देकर गरीबी रेखा में नाम लिखवा लो, नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार है जिसकी कीमत हमारे नौजवानों को चुकाना पड़ रही है। 15 महीने की हमारी सरकार रही, जिसमें हमने नीति और नीयत का परिचय दिया। हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, सीहोर में एक लाख 10 हजार किसानों का 480 करोड़ का कर्जा माफ हुआ। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें