फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya pradesh: चार साल की बच्ची के दुष्कर्मी 75 वर्षीय बुजुर्ग को 20 साल की सजा, चार साल पुराना मामला

Sat, 10 Sep 2022 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कोर्ट ने 75 वर्षीय बुजुर्ग को चार साल की बच्ची से रेप करने के मामले में 20 साल का कारावास दिया गया है। पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर में शर्मसार कर देने वाली घटना पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है। चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले 75 साल के बुजुर्ग को 20 साल का कारावास दिया गया है। साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला चार साल पुराना है। प्रथम सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार चौबे आष्टा ने अभियुक्त माखन पिता हरलाल मालवीय (75) ग्राम लोरासखुर्द को दोषी करार देते हुए धारा 5एल 6 पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। 

विशेष लोक अभियोजक देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि चार साल पहले बच्ची की मां ने अपने भाई के साथ थाने आकर शिकायत की थी। उसने बताया था कि वह पेट पालने के लिए मजदूरी करती है। पति भी मजदूर हैं। उसकी दो बेटिया हैं, पहली चार साल की और दूसरी नौ महीने की। महिला ने बताया कि दीपावली का समय होने से वो उसके मायके में थी। बच्चे कुएं के पास खेला करते थे। घटना वाले दिन जब मैं कुएं के पास पहुंची तो देखा कि मेरी बेटी के साथ माखन मालवीय गलत हरकत कर रहा था। मुझे देखते ही वह भाग  गया। 
विज्ञापन


इसके बाद मैं मेरे भाई के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थाना पार्वती ने धारा 376(एबी) भादवि  एवं 5m/6 पॉक्सो एक्ट की प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया। मामल कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद प्रथम सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार चौबे ने उक्त फैसला सुनाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें