फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत 9 दिसंबर को, डोर-टू-डोर अभियान चलाकर किया जा रहा प्रचार-प्रसार

Thu, 23 Nov 2023 04:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में 9 दिसंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई पुराने मामलों का निराकरण किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ लें, इसके लिए घर-घर इसका प्रचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर 2023 को किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में इस साल की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर 2023 को किया जा रहा है। जिला मुख्यालय एवं तहसील न्यायालय आष्टा, नसरूल्लागंज, बुधनी एवं इछावर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष अमिताभ मिश्र के निर्देशानुसार लोक अदालत लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


नेशनल लोक अदालत में एनआईएक्ट धारा 138, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत, टेलीफोन, जल कर एवं संपत्ति कर के प्रकरण आदि प्रिलिटिगेशन प्रकरण एवं न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण आपराधिक शमनीय प्रकरण, धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम, क्लेम प्रकरण, विद्युत और जलकर, सम्पत्ति कर के प्रकरण हिन्दू विवाह अधिनियम के अंतर्गत राजीनामा योग्य प्रकरण, भूमि अधिग्रहण सर्विस मेटर से संबंधित व अन्य सिविल प्रकरण आदि रखे जाएंगे। नेशनल लोक अदालत का विधिक जागरूकता शिविरों, फ्लेक्स बैनर एवं पैरालीगल वॉलेन्टियर द्वारा डोर-टू-डोर अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायाधीशों, सर्वसंबंधित विभागों विद्युत विभाग, नगर पालिका, बैंक के अधिकारीगण, अधिवक्तागण, बीमा कंपनी के अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें