फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: तालाब-पोखरों में डाली गई गम्बूशिया मछली, मच्छरों से निजात दिलाने मलेरिया विभाग का जागरूकता अभियान

Sun, 11 Sep 2022 09:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मलेरिया विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले के तालाबों और पोखरों में गम्बूशिया मछली डाली गई।
विज्ञापन
मच्छरों से निजात पाने तालाबों-पोखरों में डाली गई गम्बूशिया मछली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में रहवासियों को मच्छरों से निजात दिलाने के लिए तालाबों-पोखरों में गम्बूशिया मछली डाली गई। गम्बूशिया मछली मच्छरों को पनपने नहीं देती। जिले के करीब एक दर्जन तालाबों ओर पोखरों में गम्बूशिया मछली डाली गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्ष सिंह के निर्देश पर मलेरिया विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही गांव के तालाबों एवं पोखरों में लार्वा भक्षी गम्बूशिया मछली डाली जा रहा है। 
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि इछावर के बड़ा तालाब, दिवड़िया, शासकीय चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय के पोखर, ढाबला माता, खेजड़ा, सेमलीबदीर, पालेखड़ा, अतरालिया, आमलाराम, नसरूल्लागंज के नगर पंचायत स्थित पोखर, ब्रह्मदेव की पुलिया के सामने, ऋषिनगर पोखर, शास्त्री कॉलोनी पोखर, बोरखेडागांव, गोपालपुर, राला पोखर, चकल्दी के कुएं में, बुदनी ब्लॉक अंतर्गत तहसील के पास कॉलोनी में, नगर पालिका के पास, गर्ल्स हॉस्टल के पास, स्कूल हॉयर सेकेण्डी तथा रेहटी में विभिन्न स्थानों पर गम्बूशिया मछली डाली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें