फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: कुबेरेश्वरधाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, एक लाख रुद्राक्ष बांटे

Fri, 09 Jun 2023 10:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

समिति द्वारा नौ काउंटरों से हजारों की संख्या में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक टीन शेड में श्रद्धालुओं को क्रम अनुसार रुद्राक्षों का वितरण किया जाता है। शुक्रवार को भी एक लाख से अधिक रुद्राक्ष का वितरण किया गया।
विज्ञापन
कुबेरेश्वरधाम में तीन लाख भक्तों के पहुंचने का दावा किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आ रहे है। शुक्रवार को भी तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचकर यहां पर भगवान शंकर के भजन-कीर्तन किए।
विज्ञापन


विठलेस सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि यहां पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगा रहता है। यहां पर भजन मंडलों के द्वारा कीर्तन किया जाता है। वहीं समिति के द्वारा नौ काउंटरों से हजारों की संख्या में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक टीन शेड में श्रद्धालुओं को क्रम अनुसार रुद्राक्षों का वितरण किया जाता है। शुक्रवार को भी एक लाख से अधिक रुद्राक्ष का वितरण किया गया।

सुबह के समय भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुबेरेश्वर मंदिर या धाम भगवान शिव की धरा है, यहां पर भगवान शंकर साक्षात रूप से विराजते हैं। जिला मुख्यालय के समीपस्थ में स्थित भगवन शिव सभी भक्तों की मनोकामनएं पूरी करते हैं, जो पूरी श्रद्धा और विश्वास से आता है। अभी तक यहां पर भगवान की शिवलिंग या मूर्ति की स्थापना नहीं हुई है, केवल आपकी आस्था और विश्वास रखने मात्र से सारे काम पूरे होते हैं। शाम को भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा राजधानी भोपाल में होने वाले कार्यक्रमों के सिलसिले में रवाना हो गए। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर आगामी 16 जून को भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा का जन्मोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर देश के प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी रात्रि सात बजे अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। भव्य आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें