फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: सृष्टि के परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत, विधायक ने घर जाकर सौंपा स्वीकृति पत्र

Fri, 09 Jun 2023 08:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

बड़ी मुंगावली में खुले बोरवेल में गिरकर मृत हुई बच्ची सृष्टि के परिजनों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से चार लाख की आर्थिक सहायता दी गई है। विधायक ने घर पहुंचकर चेक परिजनों को दिया है। 
विज्ञापन
बोरबेल में गिरने से मासूम सृष्टि की जान चली गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के बड़ी मुंगावली में खुले बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि को तमाम कोशिशों के बाद 52 घंटे बाद बोर से निकाला गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। अब सृष्टि के परिजनों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से चार लाख की आर्थिक सहायता दी गई है। विधायक सुदेश राय बच्ची के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे और सहायता राशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन


बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृहजिले सीहोर के बड़ी मुंगावली गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे खुले बोरवेल में ढाई साल की मासूम सृष्टि गिर गई थी। जिसकी मौत हो गई थी। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सृष्टि के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। सीहोर विधायक सुदेश राय ने सृष्टि के घर पहुंचकर उनके परिजनों को चार लाख राशि का स्वीकृति पत्र सौंपा। विधायक राय ने सृष्टि के दुखद निधन पर शोक संवेदना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने  कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ है। एसडीएम अमन मिश्रा भी साथ पहुंचे थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें