शासकीय माध्यमिक शाला कोड़ियाछितू
- फोटो : Amar Ujala Digital
देश के सभी राज्यों में शासकीय माध्यमिक शाला कोड़ियाछितू की स्मार्ट क्लास की झलक दिखाई देंगी। दिल्ली से आई डेलिगेशन ने कक्षा पहली और दूसरी कक्षा में स्मार्ट क्लास में नवीन तरीके से एफ एल एन विधि (Foundation Literacy and Numeracy–FLN) के माध्यम से कराए जा रहे अध्ययन कार्य पर टेलीफिल्म बनाई, जो पूरे देश में दिखाई जाएगी।
बता दें कि शासकीय माध्यमिक शाला कोड़ियाछितू की कक्षा पहली और दूसरी के शिक्षक संजय सक्सेना ने राज्यपाल पुरुस्कार में मिली राशि से स्मार्ट क्लास बनवाई है, जो प्रदेश के अलावा देश में काफी सराही जा रही है।
मध्यप्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिशन अंकुर के तहत कक्षा पहली और दूसरी एफ एल एन के तहत किए जा रहे अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। जिसमें राज्य स्तर पर सीहोर जिले कि शासकीय माध्यमिक शाला कोड़ियाछितू का चयन किया गया है। दिल्ली से आई डेलिगेशन टीम ने जाना कि पहली दूसरी की स्मार्ट क्लास में शिक्षिका शशिवाला नामदेव ने बच्चों किसी प्रकार से एफ एल एन के माध्यम से पढ़ा रही हैं।
स्कूल के अवलोकन के दौरान डेलिगेशन टीम में जब बच्चों से कुछ प्रश्न पूछे तो बच्चों ने सरलता से सभी प्रश्नों का सही जवाब दिया। जिसपर डेलिगेशन टीम ने बच्चों की सराहना की। डेलीगेशन टीम की ओर से ग्रामीणों और गांव के जनप्रतिनिधियों से स्कूल के शैक्षणिक स्तर के विषय में जाना। उन्होंने स्कूल के सभी शिक्षकों की पढ़ाई की खूब सराहना की।
स्कूल के सरपंच प्रतिनिधि मतीन मिया ने बेहतर शैक्षणिक कार्य के लिए स्कूल के समस्त स्टाफ और प्रधानाध्यापक की कार्य की सराहना की।