फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, आष्टा शुजालपुर मार्ग पर हादसा

Sun, 11 Sep 2022 10:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले के आष्टा शुजालपुर मार्ग पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आष्टा शुजालपुर मार्ग पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपने ग्राम खामखेड़ा से आष्टा की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक लापरवाह ट्रक चालक ने अंधी गति से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, बाइक पर सवार दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मांगीलाल पिता हमीरसिंह खाती (30 वर्ष) अपनी बाइक पर शिव एवं सोनूबाई को बैठाकर आष्टा की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक आष्टा शुजालपुर मार्ग पर चक्की जोड़ के पास इनकी बाइक को ट्रक  के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार खामखेड़ा निवासी मांगीलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार शिव एवं सोनूबाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आष्टा सिविल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पार्वती थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ भाग गया। पुलिस ने भी ट्रक जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें